PM Kisan 21th Installment Not Recived: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को हर साल मिलने वाली आर्थिक सहायता में सबसे महत्वपूर्ण योजना मानी जाती है। इसमें किसानों को सरकार की ओर से साल में तीन बार ₹2000 की किस्त दी जाती है, जिससे उनके खेती-बाड़ी के खर्चों में थोड़ी राहत मिलती है। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों की आय को मजबूत करना है, ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।
हाल ही में 21वीं किस्त देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है, लेकिन कई ऐसे किसान हैं जिनके खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची। ऐसे किसानों के लिए यह जानना जरूरी है कि किन कारणों से किस्त रुक सकती है और आगे क्या करना चाहिए। तो अगर आप
PM Kisan 21th Installment Relese
सरकार ने 19 नवंबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की है। प्रधानमंत्री द्वारा तमिलनाडु के कोयंबटूर से सीधे DBT के माध्यम से लगभग 18 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे गए। देश के अधिकांश किसानों को यह राशि मिल चुकी है, लेकिन कुछ किसान अभी भी पेमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
जिन किसानों के खाते में 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं, उनके दस्तावेजों में कोई कमी, बैंक जानकारी में गलती, या eKYC न होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। सरकार की ओर से सभी पात्र किसानों को भुगतान भेजा जा चुका है, इसलिए जिनका पैसा नहीं पहुंचा, उन्हें अपनी जानकारी तुरंत चेक करनी चाहिए।
ऐसे चेक करें 21वीं किस्त का स्टेटस, जानें पैसा आया या नहीं?
21 वीं किस्त का पैसा खाते में आया या नहीं? आप स्टेटस चेक कर पता लगा सकते हैं। स्टेटस चेक करने के लिए आप नीचे बताए प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपको Farmers Corner में जाकर Beneficiary Status पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आखिर में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के साथ ही आपके सामने 21 वीं किस्त का स्टेटस आ जाएगा।
- यहां आपको पता चल जाएगा कि राशि आई है या किस वजह से अटकी हुई है।
Also Read :- फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म भरना शुरू ₹15000 मिलेंगे, ऐसे करे आवेदन
21वीं किस्त क्यों नहीं आई? ये है मुख्य कारण
अगर आपके खाते में अभी तक 21वीं किस्त की राशी नहीं आई है तो इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख कारण ही नीचे निम्नलिखित है –
- अगर आपका eKYC पूरा नहीं हुआ है।
- बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है।
- भूमि रिकॉर्ड वेरिफिकेशन पूरा नहीं है।
- बैंक डिटेल या आधार नंबर में गलती हो सकती है।
- आपका नाम वर्तमान Beneficiary List में नहीं है।
- रजिस्ट्रेशन के समय गलत जानकारी भरी गई हो सकती है।
21वीं किस्त नहीं आई तो क्या करें ये काम
अगर आपकी किस्त अब तक नहीं आई है, तो सबसे पहले अपनी eKYC को पूरा करना जरूरी है। इसके बाद यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। कई बार लैंड सीडिंग या जमीन का वेरिफिकेशन पेंडिंग होने के कारण भी किस्त नहीं पहुंचती, इसलिए संबंधित विभाग में जाकर भूमि रिकॉर्ड वेरिफिकेशन जल्द से जल्द पूरा करवाएं।
इसके अतिरिक्त PM Kisan वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, बैंक विवरण और आधार नंबर को ध्यान से चेक करें और यदि कोई गलती दिखे तो तुरंत उसे अपडेट करवाएं। इन सबके बाद भी पेमेंट न मिले तो हेल्पलाइन नंबर 55261 या 1800-11-5526 या फिर ईमेल pmkisan-ict@gov.in के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज कराएं, जिससे आपका मामला जल्दी हल हो सके और अगली किस्त सीधे खाते में जमा हो जाए।