Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना आज करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली सबसे बड़ी आर्थिक सहायता योजना बन चुकी है। हर महीने मिलने वाली यह राशि न सिर्फ महिलाओं की रोजमर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी मजबूत बनाती है। हाल ही में सरकार की ओर से 16वीं किस्त जारी कर दी गई, जिसकी जानकारी सामने आते ही लाभार्थी महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
अब सभी की निगाहें 17वीं किस्त पर टिकी हुई हैं, क्योंकि महिलाओं को उम्मीद है कि चुनावी माहौल के बीच 17वीं किस्त पहले की तुलना में जल्दी जारी हो सकती है। इस लेख में आपको 17वीं किस्त की संभावित तिथि, पात्रता, ₹3000 मिलने वाली महिलाओं की जानकारी और किस्त का स्टेटस चेक करने की अपडेट आसान भाषा में दी गई है।
Ladki Bahin Yojana क्या है?
लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार की एक प्रमुख स्कीम है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने सीधी आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹1500 सीधे DBT के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 16वीं किस्त जारी होने के बाद अब सरकार ने 17वीं किस्त की तैयारी भी शुरू कर दी है, ताकि लाभार्थी महिलाओं को समय पर उनका आर्थिक सहयोग मिलता रहे।
खास बात यह है कि कई महिलाएं अपने घर और बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस मासिक सहायता पर निर्भर हैं। ऐसे में Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date को लेकर महिलाओं में काफी उत्सुकता है। उम्मीद की जा रही है कि चुनावों से पहले सरकार 17वीं किस्त को दो चरणों में जारी कर सकती है, जिसकी आगे पूरी जानकारी दी गई है।
Ladki Bahin Yojana 17th Installment Date
हाल ही में 16वीं किस्त को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स और विभागीय अधिकारियों की ओर से संकेत मिल चुके हैं कि सरकार ने 4 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच राशि जारी करने का प्लान तैयार किया है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अब 17वीं किस्त भी इसी प्रक्रिया के तहत जारी होगी। चूंकि नवंबर माह की किस्त को लेकर चुनावी कार्यों के कारण थोड़ी देरी हुई है, इसलिए 17वीं किस्त को दो चरणों में जारी किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच पहली लिस्ट की महिलाओं के खातों में DBT द्वारा राशि भेजी जाएगी, जबकि दूसरी लिस्ट की राशि इसी सप्ताह के अंत तक ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं आई है, लेकिन विभागीय सूत्रों का कहना है कि दिसंबर का पहला हफ्ता 17वीं किस्त के लिए लगभग निश्चित माना जा रहा है। जैसे ही आधिकारिक नोटिस जारी होगा, इसकी अपडेट आपको तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।
इन महिलाओं को मिलेगा एक साथ ₹3000 का लाभ
लाडकी बहिन योजना के तहत कुछ महिलाओं को इस बार ₹1500 की जगह पूरे ₹3000 मिलेंगे। यह राशि उन लाभार्थी महिलाओं को दी जाएगी जिनके खाते में पिछली किस्त यानी 16वीं किस्त नहीं पहुंची थी। सरकार मिसिंग पेमेंट को एक साथ जोड़कर भेजती है, इसलिए 16वीं किस्त न मिलने वाली महिलाओं को इस बार डबल राशि देखने को मिलेगी। वहीं जिन महिलाओं को पिछली किस्त समय पर मिल चुकी है, उनके खातों में सिर्फ ₹1500 ही भेजे जाएंगे।
लाडकी बहिन योजना 17वीं क़िस्त के लिए पात्रता
- आवेदिका महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए, तभी राशि मिलेगी।
- महिला की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए ताकि पात्रता सिद्ध हो सके।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT सक्रिय होना चाहिए ताकि सीधे खाते में किस्त भेजी जा सके।
Also Read :- फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म भरना शुरू ₹15000 मिलेंगे, ऐसे करे आवेदन
Ladki Bahin Yojana 17th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले आपको लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
- इसके बाद होमपेज में आपको Applicant Login का विकल्प चुनना है।
- लॉगिन पेज पर अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड डालकर अकाउंट में साइन इन करना है।
- लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर Installment Status या Payment Status सेक्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना Application Number और Captcha कोड दर्ज कर सबमिट करने है।
- अब स्क्रीन पर 17वीं किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी, यहां आप देख सकते हैं कि आपको राशि मिली है या नहीं।
- राशि आने पर बैंक की ओर से आपके मोबाइल नंबर पर SMS भी प्राप्त होगा, जिसे देखकर आप भुगतान की पुष्टि कर सकते हैं।