Maiya Samman Yojana 17th Installment: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मईया सम्मान योजना आज राज्य की लाखों महिलाओं के लिए किसी मजबूत सहारे से कम नहीं है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि घरेलू जरूरतों से लेकर रोजमर्रा के महत्वपूर्ण खर्चों को आसानी से पूरा किया जा सके।
हाल ही में योजना की 16वीं किस्त जारी कर दी गई है, जिससे कई महिलाओं के खातों में राशि पहुंच चुकी है। इसी बीच अब बड़ी अपडेट यह है कि Maiya Samman Yojana 17th Installment की राशि भी तय हो चुकी है और सरकार ने दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में भुगतान जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
जिन महिलाओं को 16वीं किस्त में कोई देरी हुई है, अब वे उम्मीद कर सकती हैं कि 17वीं किस्त के साथ सब कुछ समय पर मिल सकेगा। इस लेख में 17वीं किस्त की पूरी जानकारी आपको आसान भाषा में मिल जाएगी। तो अगर आप मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हुई है तो इस लेख में आखिर तक बन रहे।
Maiya Samman Yojana 17th Installment Date
राज्य सरकार की तरफ से मिली जानकारियों के अनुसार, मंईयां सम्मान योजना की 17वीं किस्त को जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने लाभार्थियों के बैंक खातों का मिलान और DBT वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह में 17वीं किस्त का भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।
सरकार का फोकस यह सुनिश्चित करने पर है कि सभी पात्र महिलाओं को समय पर वित्तीय सहायता मिले और किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा के कारण राशि अटके नहीं। इसलिए इस बार किस्त जारी करने से पहले बैंक खाता लिंकिंग, आधार सीडिंग और DBT एक्टिवेशन जैसे चरणों को और सख्ती से जांचा जा रहा है। जिन महिलाओं के दस्तावेज पहले से सही हैं, उनके खाते में राशि सीधे दिसंबर की शुरुआत में पहुंच जाएगी।
17वीं किस्त में इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे
इस बार सरकार ने उन महिलाओं को विशेष राहत देने का फैसला किया है जिनकी पिछली किस्त किसी वजह से रुक गई थी। ऐसे लाभार्थियों को Maiya Samman Yojana 17th Installment में कुल ₹5000 भेजे जाएंगे, जिसमें 16वीं और 17वीं दोनों किस्तों का पैसा शामिल होगा। वहीं जिन महिलाओं को 16वीं किस्त समय पर मिली है, उनके लिए 17वीं किस्त में सामान्य तौर पर ₹2500 की राशि भेजी जाएगी।
Maiya Samman Yojana 17th Installment के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।
- परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो और न ही आयकर दाता हो।
- महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए (ट्रैक्टर मान्य है)।
- बैंक खाता आधार से लिंक हो और DBT सुविधा सक्रिय होनी चाहिए।
- जिन महिलाओं का आवेदन होल्ड पर है, उन्हें भौतिक सत्यापन पूरा करना अनिवार्य होगा।
Maiya Samman Yojana 17th Installment Status कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि मंईयां सम्मान योजना की 17वीं किस्त की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर “Login” सेक्शन में जाकर आधार नंबर या आवेदन ID से लॉगिन करना होगा। इसके बाद “किस्त स्थिति देखें” विकल्प में जाकर आप अपने पेमेंट का पूरा स्टेटस चेक कर सकती हैं।
इसके बाद जब राशि आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक की ओर से SMS भी आएगा। यदि SMS न आए तो आप पासबुक प्रिंट करवा सकती हैं या नेट बैंकिंग, UPI ऐप जैसे फोन पे, गूगल पे और पेटीएम के माध्यम से भी भुगतान की स्थिति देख सकती हैं। इसके अलावा आप CSC सेंटर से भी स्टेटस आसानी से चेक कराया जा सकता है।